बलरामपुर में बीसीएम ग्रुप की बलरामपुर चीनी मिल में सोमवार को हवन-पूजन के साथ नए पेराई सत्र का शुभारंभ किया गया। वैदिक मंत्रोच्चार के बीच अतिथियों ने डोंगे में नारियल फोड़कर और गन्ना डालकर पेराई सत्र की शुरुआत की। इस दौरान मिल परिसर में धार्मिक अनुष्ठान के साथ उत्साह का माहौल रहा। चीनी मिल के अधिशासी अध्यक्ष केके बाजपेई, एचआर हेड आशीष प्रताप सिंह, महाप्रबंधक गन्ना संजय सिंह और वेलफेयर ऑफिसर शशि प्रकाश सिंह गुड्डू सहित अन्य अधिकारियों ने हवन-पूजन किया। इसके बाद अतिथियों ने विधिवत नए पेराई सत्र का शुभारंभ किया। कार्यक्रम में जिला पंचायत अध्यक्ष आरती तिवारी, पूर्व सांसद दद्दन मिश्र, सदर विधायक पलटूराम, तुलसीपुर विधायक कैलाश नाथ शुक्ल, पूर्व विधायक धीरू सिंह, नगर पालिका अध्यक्ष डॉ. धीरेंद्र प्रताप सिंह, पुलिस अधीक्षक मार्तंड प्रकाश सिंह, सीडीओ हिमांशु गुप्ता, जिला पंचायत अध्यक्ष प्रतिनिधि श्याम मनोहर तिवारी एवं डीपी सिंह बैस सहित अन्य मौजूद रहे। सभी अतिथियों ने वैदिक मंत्रोच्चार के बीच डोंगे में गन्ना डालकर पेराई सत्र की शुरुआत में सहभागिता की।