बलरामपुर में तुलसीपुर क्षेत्र के गुलरिहा हिसामपुर के कोटेदार के समर्थन में ग्रामीणों ने कलेक्ट्रेट में प्रदर्शन किया। ग्रामीणों ने कोटेदार पर भरोसा जताते हुए गांव के कुछ लोगों पर वितरण प्रभावित करने का आरोप भी लगाया। एक पूर्व कोटेदार की भूमिका पर भी सवाल उठाया। एडीएम शिव नरायन सिंह ने मामले में जांच कर कार्रवाई का भरोसा दिया।