मनियर कस्बा के बड़ी बजरी स्थित निमिया माई के स्थान से बृहस्पतिवार को धार्मिक जुलूस निकाला गया। गाजे-बाजे और भक्ति गीतों के बीच निकली शोभायात्रा में देवी-देवताओं की आकर्षक झांकियां शामिल रहीं। झांकियों को देखने के लिए सड़क के दोनों ओर श्रद्धालुओं की भीड़ जुटी रही।