फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नरहरि जयंती पर स्वर्णकार समाज ने निकाली प्रभात फेरी, VIDEO

सुभाष गुप्ता Updated Thu, 27 Aug 2026 10:05 PM IST

संत शिरोमणि नरहरि जी महाराज की जयंती पर बृहस्पतिवार को स्वर्णकार समाज की ओर से गाजे-बाजे के साथ प्रभात फेरी निकाली गई। इसमें विभिन्न प्रकार की आकर्षक झांकियां श्रद्धालुओं के लिए केंद्रबिंदु रहीं। प्रभात फेरी का शुभारंभ पूर्व अध्यक्ष वशिष्ठ नारायण सोनी के हाते से हुआ। नगर के विभिन्न मार्गों से भ्रमण करते हुए प्रभात फेरी कोटवारी मोड़ स्थित एक निजी हॉल पहुंचकर संपन्न हुई। नगर भ्रमण के दौरान श्रद्धालुओं ने जगह-जगह प्रभात फेरी का स्वागत किया। लोगों ने पूजन-अर्चन कर पुष्प वर्षा की। विभिन्न मार्गों पर श्रद्धालुओं के लिए जलपान की भी व्यवस्था की गई थी। स्वर्णकार समाज के लोगों ने बताया कि संत नरहरि जी महाराज भगवान शिव के अनन्य भक्त थे। उन्होंने काव्य रचनाओं एवं अभंगों के माध्यम से ईश्वर के प्रति प्रेम और भक्ति का संदेश दिया। प्रभात फेरी में पूर्व अध्यक्ष वशिष्ठ नारायण सोनी, स्वर्णकार समाज अध्यक्ष राजेश सोनी, अविनाश सोनी, शिखर सोनी, छोटू सोनी, चंदन सोनी, संतोष अकेला, अमन सोनी, किशन सोनी, अभिषेक सोनी, शुभम सोनी, प्रवीण सोनी उतरांव, पंकज वर्मा, राजेश वर्मा, ध्रुव जी सोनी, निखिल आनंद, अजय आनंद, मनोज आनंद, सुनील सोनी, राधेश्याम वर्मा, दीप सोनी सहित हजारों स्वजातीय लोग मौजूद रहे।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें