फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पीडीए को साधने में जुटी सपा, बांसडीह में जीत का संकल्प; VIDEO

बांसडीह विधानसभा क्षेत्र में समाजवादी पार्टी ने पीडीए को मजबूत करने के साथ चुनावी तैयारियों को धार देना शुरू कर दिया है। शुक्रवार को राष्ट्रीय सचिव राजेश कुशवाहा ने कार्यकर्ताओं को सभी वर्गों को साथ जोड़कर संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत करने का मंत्र दिया। मुख्य अतिथि राजेश कुशवाहा ने कहा कि वह राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव के निर्देश पर बांसडीह विधानसभा में पीडीए को मजबूत करने के लिए पहुंचे हैं। पार्टी का उद्देश्य पिछड़े, दलित, अल्पसंख्यक सहित समाज के सभी वर्गों को एकजुट कर संगठन को मजबूती देना है। उन्होंने कहा कि अखिलेश यादव सभी वर्गों को साथ लेकर चलने और उन्हें सम्मान देने की बात करते हैं।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें