छठ पर्व की तैयारी के बीच दो कारों में आगे निकलने की होड़ चार दोस्तों के परिवारों के लिए जिंदगी भर का गम बन गई। नगरा-बेल्थरारोड मार्ग पर निछुआडीह मोड़ के पास तेज रफ्तार कार अनियंत्रित होकर सड़क किनारे ताड़ के पेड़ से टकरा गई। हादसे में गौवापार गांव निवासी चार दोस्तों की मौत हो गई।