फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मुलायम सिंह ने गोली चलवाकर संविधान बचाया था, कारसेवकों पर कार्रवाई सही थी: सनातन पांडेय

बलिया। समाजवादी पार्टी के बलिया सांसद सनातन पांडेय ने 1990 में अयोध्या में कारसेवकों पर गोली चलाने के तत्कालीन मुख्यमंत्री मुलायम सिंह यादव के फैसले का बचाव किया है। उन्होंने कहा कि मुलायम सिंह यादव ने संविधान की रक्षा और संभावित गृहयुद्ध को रोकने के लिए गोली चलाने का आदेश दिया था। उनका यह फैसला बिल्कुल सही था। भाजपा तीन दशक से अधिक समय से इस घटना का राजनीतिकरण कर जनता को गुमराह कर रही है। सांसद सनातन पांडेय सोमवार को पांडेपुर स्थित अपने आवास पर पत्रकारों से बातचीत कर रहे थे। उन्होंने कहा कि उस समय विवादित स्थल पर अदालत का स्थगन आदेश था। ऐसे में वहां कानून-व्यवस्था बनाए रखना सरकार की जिम्मेदारी थी।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें