बैरिया में सरयू नदी की बाढ़ से दियरांचल के आधा दर्जन से अधिक गांवों में हालात अब भी गंभीर बने हुए हैं। बाढ़ के बीच गोपाल नगर टाड़ी के ग्रामीणों पर अब कटान की आफत टूट पड़ी है। शुक्रवार रात नदी के तेज कटान में दूधनाथ यादव और राजपति यादव के मकान देखते ही देखते सरयू में समा गए। वहीं, रामनरेश यादव, कमलेश यादव, रामपलट यादव और संजय यादव के मकान भी कटान के मुहाने पर हैं। इनके कभी भी नदी में धराशायी होने का खतरा बना हुआ है।