फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO: तालाब में नहाते समय डूबे दो किशोर, तलाश में जुटे गोताखोर

Ishwar Ashish Bhartiya Updated Thu, 03 Sep 2026 05:39 PM IST

बाबागंज (बहराइच)। रुपईडीहा थाना क्षेत्र के मकनपुर गांव के मजरा नारायण जोत के निकट उत्तर तालाब में बृहस्पतिवार को नहाते समय दो किशोर गहरे पानी में डूब गए। हादसे की सूचना मिलते ही मौके पर ग्रामीणों की भीड़ जुट गई। पुलिस ने स्थानीय लोगों और गोताखोरों की मदद से दोनों की तलाश शुरू करा दी है। डूबने वालों की पहचान 12 वर्षीय दीपेंद्र कुमार सोनकर पुत्र अजय कुमार सोनकर निवासी शिव बढ़इया और 15 वर्षीय संदीप कुमार वर्मा पुत्र ननके निवासी सलारू पुरवा, थाना मल्हीपुर, श्रावस्ती के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि दोनों किशोर तालाब में नहाने के लिए गए थे। इसी दौरान गहरे पानी में चले जाने से दोनों डूब गए। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और ग्रामीणों व गोताखोरों की सहायता से बचाव अभियान शुरू कराया। गोताखोर तालाब में उतरकर दोनों किशोरों की तलाश में जुटे हैं। पुलिस मौके पर रहकर बचाव कार्य की निगरानी कर रही है। उधर, हादसे की जानकारी मिलने पर दोनों किशोरों के परिजन भी मौके पर पहुंच गए। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। घटना के बाद गांव में भी मातम का माहौल है।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें