फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO: सीसीटीवी में कैद हुआ तेंदुए का हमला, फार्म से पालतू कुत्ते को उठा ले गया, दूध गर्म कर रहा था मालिक का बेटा

मिहींपुरवा (बहराइच)। फार्म परिसर में सो रहे पालतू कुत्ते को तेंदुआ अचानक झपट्टा मारकर उठा ले गया। घटना रविवार रात मिहींपुरवा तहसील क्षेत्र की पड़रिया ग्राम सभा स्थित कर्नल फार्म में हुई। तेंदुए की यह पूरी हरकत वहां लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। जिस समय तेंदुए ने हमला किया, फार्म मालिक का बेटा वरुण कुमार अंदर दूध गर्म कर रहा था। करीब एक मिनट बाद बाहर निकला तो तेंदुआ कुत्ते को लेकर जा चुका था। गनीमत रही कि वरुण का सामना तेंदुए से नहीं हुआ। फार्म मालिक होशियार सिंह के मुताबिक, रविवार शाम उनका माउंटेन हंट नस्ल का पालतू कुत्ता फार्म परिसर में सो रहा था। इसी दौरान अचानक तेंदुआ पहुंचा और कुत्ते को अपना शिकार बनाकर उठा ले गया। उन्होंने कुत्ते की कीमत करीब 50 हजार रुपये बताई है। होशियार सिंह ने बताया कि घटना के समय उनका बेटा वरुण कुमार भी फार्म पर मौजूद था। वह दूध गर्म कर रहा था। इसी दौरान तेंदुए ने कुत्ते पर हमला कर दिया। करीब एक मिनट बाद जब वरुण बाहर निकला तो कुत्ता वहां नहीं था। सीसीटीवी फुटेज देखने पर तेंदुए के हमले की जानकारी हुई। घटना के बाद फार्म परिसर और आसपास के क्षेत्र में दहशत है। सूचना मिलने पर वन विभाग भी सतर्क हो गया। चकिया रेंज के रेंजर वीके मिश्रा ने बताया कि घटना की जानकारी मिली है। ग्रामीणों और फार्म संचालकों से सतर्क रहने तथा आसपास तेंदुआ दिखाई देने पर तत्काल वन विभाग को सूचना देने की अपील की गई है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें