फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO: रेजांगला के शहीदों के सम्मान में अहीर रेजिमेंट के गठन की मांग, मुलायम सिंह यादव को भारत रत्न देने समेत पांच मांगें उठाईं

बहराइच। रेजांगला युद्ध के शहीदों के सम्मान और अहीर समाज के सैन्य इतिहास को राष्ट्रीय पहचान दिलाने की मांग को लेकर अखिल भारतीय यादव महासंघ के पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने बुधवार को कलेक्ट्रेट में प्रदर्शन किया। संगठन के पूर्व जिलाध्यक्ष सुनील कुमार यादव के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने नारेबाजी करते हुए राष्ट्रपति को संबोधित ज्ञापन सिटी मजिस्ट्रेट राजेश प्रसाद को सौंपा। प्रदर्शनकारी पहले जिलाधिकारी कार्यालय पहुंचे, लेकिन उस समय डीएम मौजूद नहीं थे। पुलिसकर्मियों ने उन्हें ज्ञापन सौंपने के लिए निर्धारित स्थल पर जाने को कहा। इस दौरान कुछ देर गहमागहमी भी हुई। बाद में मौके पर पहुंचे सिटी मजिस्ट्रेट ने ज्ञापन लिया। पूर्व जिलाध्यक्ष सुनील कुमार यादव ने कहा कि रेजांगला की लड़ाई में अहीर सैनिकों ने मातृभूमि की रक्षा के लिए सर्वोच्च बलिदान दिया था। उनके सम्मान और अहीर समाज के गौरवशाली सैन्य इतिहास को उचित पहचान दिलाने के लिए भारतीय सेना में अहीर रेजिमेंट का गठन किया जाना चाहिए। ज्ञापन में पूर्व रक्षा मंत्री मुलायम सिंह यादव को मरणोपरांत भारत रत्न देने और प्रत्येक जिले में रेजांगला के शहीदों के नाम पर स्मारक बनाने समेत पांच मांगें उठाई गईं। संगठन ने इन मांगों पर केंद्र सरकार से विचार कर आवश्यक कदम उठाने की अपील की। इस मौके पर नंदेश्वर नंद यादव, विद्याराम, रामजी, रामनरेश, अरुण, गौरव, चुन्नीलाल और विनोद समेत संगठन के कई पदाधिकारी व कार्यकर्ता मौजूद रहे।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें