फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO: पुतला फूंकने को लेकर पुलिस और युवा कांग्रेस कार्यकर्ताओं में धक्का-मुक्की

एसआईआर, बेरोजगारी, महंगाई और दलित-पिछड़ों के उत्पीड़न के विरोध में बुधवार को युवा कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने पीपल तिराहे के पास प्रदर्शन किया। प्रदेश अध्यक्ष दीपक शिवहरे के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने केंद्र और प्रदेश सरकार के खिलाफ नारेबाजी की। प्रदर्शन के दौरान प्रधानमंत्री का पुतला फूंकने की कोशिश को लेकर पुलिस और कार्यकर्ताओं के बीच धक्का-मुक्की हो गई। इससे मौके पर कुछ देर तक गहमागहमी बनी रही। बुधवार दोपहर करीब 12 बजे बड़ी संख्या में युवा कांग्रेस कार्यकर्ता पीपल तिराहे के पास एकत्र हुए। कार्यकर्ताओं ने एसआईआर, बेरोजगारी, महंगाई और दलित-पिछड़ों के उत्पीड़न का मुद्दा उठाते हुए सरकार के खिलाफ नारे लगाए। प्रदर्शन की सूचना पर कोतवाली नगर पुलिस मौके पर पहुंच गई और कार्यकर्ताओं को समझाने का प्रयास किया। इसी दौरान कार्यकर्ताओं ने प्रधानमंत्री का पुतला फूंकने का प्रयास किया। पुलिसकर्मियों ने पुतला छीनकर प्रदर्शन रोकने की कोशिश की, जिस पर दोनों पक्षों के बीच धक्का-मुक्की शुरू हो गई। कांग्रेस जिलाध्यक्ष शिवेंद्र सिंह ने दावा किया कि कार्यकर्ताओं ने प्रधानमंत्री के पुतले का दहन कर दिया। वहीं पुलिस ने पुतले को कब्जे में लेने का प्रयास किया। युवा कांग्रेस नेताओं ने कहा कि एसआईआर, बेरोजगारी और महंगाई समेत कई मुद्दों पर सरकार से कार्रवाई की मांग की जा रही है। प्रदर्शन के दौरान कार्यकर्ता काफी देर तक नारेबाजी करते रहे। बाद में कार्यकर्ता वहां से हट गए। इस दौरान शेख जकरिया शेखू, शरीफ बाबू खान, भावेश प्रताप पाठक, नदीम अहमद, इमराज जमीर, फरीद खान और रवि श्रीवास्तव समेत कई कार्यकर्ता मौजूद रहे।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें