फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO: मिशन शक्ति अभियान के तहत छात्राओं को महिला सुरक्षा और साइबर अपराधों के प्रति किया जागरूक

मिशन शक्ति फेज-6.0 के अंतर्गत 15 अक्टूबर को आचार्य रमेश चंद्र गर्ल्स इंटर कॉलेज में थाना रूपईडीहा की मिशन शक्ति टीम ने जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया। प्रभारी निरीक्षक हरेंद्र कुमार मिश्र के नेतृत्व में छात्राओं को महिला सुरक्षा, नारी सम्मान, स्वावलंबन, बालिकाओं के अधिकारों एवं कैरियर निर्माण के प्रति जागरूक किया गया। कार्यक्रम में मुख्यमंत्री अभ्युदय योजना एवं साइबर जागरूकता से संबंधित लाइव वीडियो दिखाया गया। छात्राओं को ऑनलाइन धोखाधड़ी से बचने, ओटीपी व पासवर्ड गोपनीय रखने तथा सोशल मीडिया का सुरक्षित उपयोग करने की जानकारी दी गई। साथ ही आपातकालीन सहायता के लिए 112, 1090, 181, 1098, 1930 और 108 हेल्पलाइन नंबरों की जानकारी देकर बिना भय के पुलिस से सहायता लेने के लिए प्रेरित किया गया। इस अवसर पर प्रभारी निरीक्षक हरेंद्र कुमार मिश्र, उपनिरीक्षक अब्दुल कादिर, उपनिरीक्षक रजनीश पाण्डेय, महिला आरक्षी स्मिता, महिला आरक्षी प्रिया पाण्डेय, महिला आरक्षी शालिनी यादव, आरक्षी नेत्रपाल यादव एवं आरक्षी विकास सिंह सहित मिशन शक्ति टीम के सभी सदस्य उपस्थित रहे।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें