फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO: एनसीसी शिविर में टैगवार, पीटी, ड्रिल, फायरिंग व स्पीच प्रतियोगिताओं का आयोजन

रूपईडीहा बहराइच। लॉर्ड बुद्धा पीजी कॉलेज परिसर में आयोजित 51 यूपी बटालियन एनसीसी के संयुक्त वार्षिक प्रशिक्षण शिविर (CATC-164) में कैडेटों के शारीरिक, सैन्य एवं बौद्धिक कौशल को निखारने के उद्देश्य से विभिन्न प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। शिविर का संचालन कर्नल अनुराग गंजवार के नेतृत्व में किया जा रहा है। प्रशिक्षण के दौरान सूबेदार मेजर बिनय घोष के निर्देशन में सूबेदार सुबिक गुरुंग ट्रेनिंग अफसर की भूमिका निभा रहे हैं। कैडेटों के बीच टैगवार प्रतियोगिता कंपनी हवलदार मेजर सुमन एवं हवलदार धन कुमार द्वारा कराई गई। इसके अलावा बटालियन हवलदार मेजर रजनीश सिंह ने पीटी (PT), कंपनी हवलदार मेजर मिकीन थापा एवं जेल सिंह ने ड्रिल, जबकि कंपनी हवलदार मेजर दिलीप ने फायरिंग का प्रशिक्षण एवं प्रतियोगिता कराई। हवलदार शेर सिंह ने वेपन ट्रेनिंग दी। स्पीच प्रतियोगिता का आयोजन सूबेदार सुबिक गुरुंग के निर्देशन में कराया गया। वहीं DST प्रतियोगिता में भी कैडेटों ने उत्साहपूर्वक प्रतिभाग किया। कार्यक्रम में एनसीसी लेफ्टिनेंट सूर्य भान रावत, सेकेंड ऑफिसर चंदन कुमार गुप्ता सहित एनसीसी के अन्य एएनओ एवं अधिकारी मौजूद रहे। कॉलेज प्रबंधक डॉ. हरीश चंद्र एवं डायरेक्टर डॉ. यशपाल ने भी शिविर की गतिविधियों का निरीक्षण कर कैडेटों का उत्साहवर्धन किया। प्रतियोगिताओं के माध्यम से कैडेटों में अनुशासन, नेतृत्व क्षमता, शारीरिक दक्षता, टीम भावना और सैन्य कौशल विकसित करने पर विशेष जोर दिया गया।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें