फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बहराइच में पिंजरे में कैद हुई सात वर्ष की मादा तेंदुआ

बहराइच में शिवपुर विकासखंड के नवादा पूरे कस्बाती गांव में सोमवार सुबह करीब छह बजे वन विभाग के पिंजरे में एक मादा तेंदुआ कैद हो गई। गांव के आसपास कई दिनों से उसकी आवाजाही थी। रविवार रात उसने गांव निवासी मनोहर के बछड़े को मार डाला था। इसके बाद वन विभाग ने बबई नदी के पास गन्ने के खेत में पिंजरा लगाया था। उसमें बंधी बकरी का शिकार करने पहुंची तेंदुआ कैद हो गई। ग्रामीणों के मुताबिक, तेंदुआ कई दिनों से आबादी के आसपास दिखाई दे रहा था। इसकी सूचना पर नानपारा रेंज की टीम क्षेत्र में गश्त और जागरूकता अभियान चला रही थी। तेंदुए को आबादी से दूर रखने के लिए पटाखे भी छोड़े जा रहे थे। बछड़े के शिकार के बाद वनकर्मियों ने उसके पदचिह्नों के आधार पर पिंजरा लगाया था। तेंदुए के पकड़े जाने के बाद वन विभाग की टीम उसे रेंज कार्यालय ले गई। पशु चिकित्साधिकारी शिवपुर डॉ. मनोज ने उसका स्वास्थ्य परीक्षण किया। रेंजर पीयूष गुप्ता ने बताया कि मादा तेंदुए की उम्र करीब सात वर्ष है और वह स्वस्थ है। उच्चाधिकारियों को इसकी सूचना दे दी गई है। प्रधान मुख्य वन संरक्षक (वन्यजीव), लखनऊ की अनुमति मिलने के बाद उसे प्राकृतिक आवास में छोड़ा जाएगा।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें