फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बहराइच: दुर्गा पूजा और दशहरा को लेकर रुपईडीहा में पुलिस-एसएसबी का संयुक्त फ्लैग मार्च

बहराइच: आगामी दुर्गा पूजा, दशहरा और मूर्ति विसर्जन को सकुशल संपन्न कराने के उद्देश्य से सोमवार, 19 अक्टूबर 2026 को कस्बा रुपईडीहा में पुलिस, पीएसी और सशस्त्र सीमा बल (एसएसबी) की संयुक्त टीम ने पैदल फ्लैग मार्च किया। इस दौरान सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लेते हुए लोगों को शांति एवं कानून-व्यवस्था बनाए रखने का संदेश दिया गया। फ्लैग मार्च स्टेशन रोड, मालगोदाम रोड, राष्ट्रीय राजमार्ग-927 सहित थाना क्षेत्र के विभिन्न प्रमुख मार्गों और इलाकों में निकाला गया। संयुक्त टीम ने दुर्गा पूजा समितियों और आयोजक मंडल के सदस्यों से मुलाकात कर पूजा कार्यक्रमों तथा मूर्ति विसर्जन को शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने की अपील की। प्रभारी निरीक्षक हरेंद्र मिश्रा ने बताया कि आगामी त्योहारों को देखते हुए सुरक्षा व्यवस्था को मजबूत बनाए रखने के लिए पुलिस और एसएसबी की संयुक्त टीम द्वारा फ्लैग मार्च निकाला गया है। इसका उद्देश्य आमजन में सुरक्षा का विश्वास कायम करना तथा त्योहारों के दौरान शांति और कानून-व्यवस्था बनाए रखना है। उन्होंने सभी आयोजकों और क्षेत्रवासियों से आपसी सौहार्द बनाए रखने तथा प्रशासन के दिशा-निर्देशों का पालन करते हुए दुर्गा पूजा, दशहरा और मूर्ति विसर्जन कार्यक्रमों को सकुशल संपन्न कराने में सहयोग की अपील की।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें