फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बहराइच के मिहींपुरवा में विसर्जन स्थल पर जिम्मेदार नदारद

बहराइच के मिहींपुरवा क्षेत्र में सरयू नदी का गायघाट तट जिले के प्रमुख प्रतिमा विसर्जन स्थलों में शामिल है। शनिवार को यहां गणेश प्रतिमाओं के विसर्जन के लिए बड़ी संख्या में श्रद्धालु पहुंचे। सफाई व्यवस्था दुरुस्त मिली और नदी में पानी अधिक होने के कारण रस्सी बांधकर विसर्जन की सीमा भी निर्धारित की गई थी। इसके बावजूद घाट पर पर्याप्त रोशनी का इंतजाम नहीं था। इससे अंधेरे में विसर्जन के दौरान हादसे का खतरा बना रहा। पुरैना के ग्राम प्रधान रामसागर और मौके पर मौजूद ग्रामीणों ने बताया कि गायघाट पर मिहींपुरवा के साथ नानपारा, रुपईडीहा, बाबागंज, नवाबगंज, रायबोझा, इमामगंज और शिवपुर क्षेत्र से भी श्रद्धालु प्रतिमा विसर्जन के लिए पहुंचते हैं। नदी का तट बड़ा होने के कारण रात में पर्याप्त प्रकाश जरूरी है। विसर्जन स्थल पर प्रशासनिक निगरानी के लिए अधिकारियों और गोताखोरों की ड्यूटी लगाई जाती है। शनिवार को मौके पर तहसीलदार के मौजूद न होने की बात ग्रामीणों के बीच चर्चा का विषय रही। इससे व्यवस्थाओं की निगरानी को लेकर सवाल उठे। एसडीएम मिहींपुरवा मोनालिसा जौहरी ने बताया कि गायघाट विसर्जन स्थल पर तहसीलदार की ड्यूटी लगाई गई थी। शनिवार को जिले में बैठक होने के कारण तहसीलदार मौके पर नहीं पहुंच सके। उनकी जगह नायब तहसीलदार को विसर्जन स्थल पर भेजा गया है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें