फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Baghpat: मंदिर में आरती चलाए जाने की शिकायत करने वाले आरोपी के खिलाफ कार्रवाई की मांग

बागपत। खेकड़ा कस्बे के बाबा काले सिंह मंदिर में सुबह शाम चलाई जा रही आरती को बंद कराने के लिए कस्बे के एक व्यक्ति ने अधिकारियों से शिकायत कर दी। पता लगने पर हिंदू संगठनों के कार्यकर्ताओं ने मंदिर में जाकर विरोध जता पुलिस से आरोपी के खिलाफ कार्रवाई की मांग की। आक्रोशित ने कार्यकर्ताओं को आरोपी के खिलाफ कार्रवाई का आश्वासन देकर समझा बुझा कर शांत कराया। कस्बे के मोहल्ला मुंडाला स्थित नालापार बस्ती में प्रसिद्ध बाबा काले सिंह मंदिर है। मंदिर में सुबह-शाम लाउडस्पीकर पर आरती चलाई जाती है। बुधवार सुबह एक व्यक्ति ने मंदिर में आरती चलाए जाने कि अधिकारियों से शिकायत कर चलाई जा रही आरती को बंद करवाने की मांग की। इसका पता लगने पर हिंदू संगठनों के कार्यकर्ताओं में आक्रोश उत्पन्न हो गया। अनेको कार्यकर्ता रात करीब नौ बजे मंदिर में इकट्ठा हो गए। उन्होंने मंदिर के पुजारी अनिल गोनियाल से इस बारे में जानकारी ली। पता लगने पर कोतवाली पुलिस भी मंदिर में पहुंच गई। कार्यकर्ताओं ने पुलिस के समक्ष विरोध जताते हुए आरती बंद कराने की शिकायत करने वाले आरोपी के खिलाफ कार्रवाई की मांग की। पुलिस काफी देर तक आक्रोशित कार्यकर्ताओं को समझती रही। पुलिस ने शिकायत करने वाले आरोपी के खिलाफ कार्रवाई कराने का आश्वासन दिया। इसके बाद कार्यकर्ता शांत हुए। कार्यकर्ताओं ने कहा कि 11 अक्टूबर से दुर्गा मां के नवरात्रि शुरू हो रहे हैं। ऐसे में धार्मिक स्थल पर पूजा पाठ और आरती करने के लिए मंदिर में आने वाले श्रद्धालुओं की आस्था को ठेस पहुंची है। आरती बंद कराने की शिकायत करने वाले आरोपी के खिलाफ पुलिस को कड़ी कार्रवाई करनी चाहिए। इस दौरान गौ रक्षा दल कार्यकर्ता मोनू धामा उर्फ जूली, हिमांशु त्यागी, संदीप प्रजापति, अमित धामा, सन्नी गुप्ता, दीपक पांचाल, कल्लू धामा मौजूद रहे।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें