फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बागपत में ईस्टर्न पेरीफेरल एक्सप्रेसवे पर दर्दनाक हादसा, श्रद्धालुओं से भरी पिकअप डिवाइडर से टकराकर पलटी; छह की मौत, 27 घायल

बागपत जनपद बड़ागांव के पास ईस्टर्न पेरीफेरल एक्सप्रेसवे पर दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। राजस्थान के गोगामेड़ी से लौट रही श्रद्धालुओं से भरी पिकअप डिवाइडर से टकराकर पलट गई। हादसे में छह लोगों की मौत हो गई, जबकि 27 लोग घायल हुए हैं। हादसे के बाद मौके पर चीख-पुकार मच गई। घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। गंभीर रूप से घायल लोगों को बेहतर उपचार के लिए दिल्ली रेफर किया गया है। हादसे की सूचना के बाद पुलिस और राहत-बचाव टीम मौके पर पहुंची और घायलों को अस्पताल पहुंचाया। पुलिस हादसे के कारणों की जांच कर रही है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें