फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बागपत: मौत के बाद नहीं, जीते जी तेरहवीं कर रहे 80 साल के बलजोर सिंह, 900 लोगों को कराया भोज

बागपत के जोहड़ी गांव में 80 वर्षीय बलजोर अपनी तेरहवीं की रस्म जीते जी निभा रहे हैं। आमतौर पर मृत्यु के बाद होने वाले इस आयोजन के लिए उन्होंने रविवार का दिन तय किया है। हवन के बाद करीब 900 लोगों के लिए भोज रखा गया है। साथ ही वह अपनी पगड़ी नाती मुकुल को सौंपेंगे। जोहड़ी गांव निवासी बलजोर पुत्र कनक सिंह के घर पर दो दिन से ही भोज की तैयारियां चल रही हैं। आयोजन के लिए आठ हलवाई लगाए गए हैं। घर में बड़े कड़ाहों में सब्जियां तैयार की जा रही हैं। पूड़ी, रायता और लड्डू समेत कई तरह के पकवान बनाए जा रहे हैं। रविवार सुबह हवन हुआ और दोपहर में क्षेत्र के करीब 900 लोग भोज में शामिल होंगे।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें