फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूजीसी के नए नियमों को लेकर राजपूत सेवा संगठन हुआ लामबंद

Pragati Chand Updated Sat, 05 Sep 2026 05:40 PM IST

आजमगढ़ में राजपूत सेवा संगठन ने सामाजिक समरसता, समानता, न्याय और राष्ट्रहित की भावना से प्रेरित होकर शनिवार को राष्ट्रपति को एक ज्ञापन सौंपा है। संगठन ने सभी नागरिकों के लिए समान अवसर सुनिश्चित करने के लिए चार प्रमुख मांगों पर तत्काल कार्रवाई की अपील की है। ज्ञापन में संगठन ने कहा है कि भारत के प्रत्येक नागरिक को बिना किसी भेदभाव के शिक्षा, रोजगार और विकास के समान अवसर मिलने चाहिए। संगठन की मांग है कि विश्वविद्यालय अनुदान आयोग यानि यूजीसी के नए नियमों को तुरंत समाप्त किया जाए ताकि किसी भी वर्ग के विद्यार्थियों को भेदभाव या असमानता का अनुभव न हो। सभी विद्यार्थियों के लिए समान अवसर और निष्पक्ष प्रक्रिया सुनिश्चित की जानी चाहिए।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें