आजमगढ़ में शादी के नाम पर ठगी करने वाले अंतरजनपदीय गिरोह का बरदह पुलिस ने पर्दाफाश करते हुए सात आरोपियों को गिरफ्तार किया है। गिरोह में शामिल लोग शादी के इच्छुक युवकों को लड़की का फोटो दिखाकर रिश्ता तय करते थे। मंदिर में शादी के दौरान गिरोह के सदस्य दुल्हन के पिता, भाई और रिश्तेदार बनकर शामिल होते थे। शादी के बाद रुपये और जेवर लेकर दूल्हे को रास्ते में छोड़कर फरार हो जाते थे। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से 19,650 रुपये नकद, सोने-चांदी के आभूषण, कपड़े और घटना में प्रयुक्त दो मोटरसाइकिल बरामद की हैं।