आजमगढ़ में गंभीरपुर थाना क्षेत्र में खुद को सीओ बताकर शराब का ठेका दिलाने के नाम पर 3.20 लाख रुपये मांगने और 90 हजार रुपये की ठगी करने वाले आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। आरोपी पांचवीं पास है और पुलिस अधिकारी का रौब दिखाने के लिए वर्दी पहनकर वीडियो कॉल करता था। पुलिस ने उसके कब्जे से दो कूटरचित पुलिस अधिकारी पहचान पत्र, शराब ठेके का फर्जी आवंटन पत्र, पुलिस वर्दी और मोबाइल फोन बरामद किया है।