फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आजमगढ़ में पेड़ से टकराकर पलटी तेज रफ्तार कार, तीन युवकों की मौत

उत्तर प्रदेश के आजमगढ़ में बड़ा सड़क हादसा हुआ है। हादसे में तीन युवकों की मौत हो गई, जबकि छह घायल हो गए। घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जानकारी के अनुसार, आजमगढ़ के फूलपुर कोतवाली इलाके के जगदीशपुर गांव के पास मंगलवार की भोर में एक तेज रफ्तार स्विफ्ट कार अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराने के बाद पलट गई। इस भीषण हादसे में कार में सवार तीन युवकों की मौके पर और उपचार के दौरान मौत हो गई। वहीं, छह अन्य लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। सभी घायलों को तत्काल उपचार के लिए अस्पताल भेजा गया। हादसे की सूचना मिलते ही मृतकों और घायलों के परिजनों में कोहराम मच गया। सीओ फूलपुर किरण पाल सिंह ने बताया कि पंजाब नंबर की स्विफ्ट कार में कुल नौ लोग सवार थे। ये सभी फूलपुर से सरायमीर की ओर जा रहे थे। युवकों ने गणेश प्रतिमा स्थापित की थी और वे रातभर पंडाल में शामिल थे। मंगलवार भोर में करीब साढ़े चार बजे जगदीशपुर के पास यह दुर्घटना हुई।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें