फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आजमगढ़ की मिट्टी से निकली लेखनी ने मुंबई में जीता फिल्मफेयर;video

आजमगढ़ जिले के सगड़ी तहसील क्षेत्र के भरौली गांव की मिट्टी से निकले मनोज यादव ने अपनी लेखनी के दम पर मायानगरी मुंबई में अलग पहचान बनाई है। गीतकार और लेखक मनोज यादव को छह अगस्त को मुंबई के सहारा स्टार होटल में आयोजित फिल्मफेयर अवॉर्ड्स मराठी-2026 समारोह में ‘आता थंबायचा नाय!’ के टाइटल ट्रैक के लिए सर्वश्रेष्ठ गीत (बेस्ट लिरिक्स) का फिल्मफेयर पुरस्कार मिला। फिल्मफेयर की आधिकारिक सूची में भी मनोज यादव को इस श्रेणी का विजेता घोषित किया गया है। मनोज यादव की सफलता का सफर संघर्षों से भरा रहा। उनके पिता 1960 के दशक में आजमगढ़ से मुंबई गए और एक मिल में काम किया। मनोज का बचपन मुंबई और गांव के बीच बीता। पढ़ाई मुंबई में होती तो गर्मी की छुट्टियां गांव में बिताते थे। इसी माहौल ने उनकी भाषा और लेखन को जमीन से जोड़े रखा।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें