फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO: राम मंदिर ट्रस्ट के नवनियुक्त पदाधिकारियों की पहली बैठक में व्यवस्था पर मंथन

Ishwar Ashish Bhartiya Updated Thu, 03 Sep 2026 01:49 PM IST

श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट में नई जिम्मेदारियां तय होने के बाद गुरुवार को नवनियुक्त पदाधिकारियों की पहली बैठक शुरू हो गई है। रामघाट स्थित कार्यशाला के श्रीराम जन्मभूमि क्षेत्र कार्यालय में चल रही बैठक में ट्रस्ट की नई प्रशासनिक व्यवस्था को लेकर महत्वपूर्ण चर्चा हो रही है। बैठक में राम मंदिर के नवनियुक्त सीईओ पूर्व एयर मार्शल जितेंद्र मिश्रा, महासचिव गोविंद देवगिरी, कोषाध्यक्ष महेश भागचंद, ट्रस्टी मदन मोहन पांडे सहित अकाउंटिंग व्यवस्था से जुड़े अधिकारी और कर्मचारी मौजूद हैं। ट्रस्ट में पदाधिकारियों के बदलाव के बाद हो रही यह पहली बैठक इसलिए भी महत्वपूर्ण मानी जा रही है, क्योंकि इसमें मंदिर ट्रस्ट के कामकाज और वित्तीय व्यवस्था को लेकर आगे की कार्ययोजना पर चर्चा होने की संभावना है। बैठक में लेखा-जोखा, अकाउंटिंग व्यवस्था और ट्रस्ट के प्रशासनिक कामकाज से जुड़े विषयों पर भी पदाधिकारी जानकारी ले रहे हैं। नवनियुक्त सीईओ जितेंद्र मिश्रा के पदभार संभालने के बाद ट्रस्ट कार्यालय में हो रही यह पहली अहम बैठक है। माना जा रहा है कि आने वाले दिनों में मंदिर और ट्रस्ट से जुड़े प्रशासनिक कार्यों को लेकर नई व्यवस्था का खाका इसी तरह की बैठकों में तैयार किया जाएगा।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें