डॉ. भीमराव आंबेडकर अंतरराष्ट्रीय क्रीड़ा संकुल डाभासेमर में चल रही प्रदेश स्तरीय सीनियर पुरुष हॉकी प्रतियोगिता का फाइनल मुकाबला शुक्रवार को लखनऊ और झांसी के बीच खेला गया। रोमांचक मुकाबले में लखनऊ की टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए विजेता का खिताब अपने नाम किया। प्रतियोगिता पंडित दीनदयाल उपाध्याय जन्मशताब्दी के अवसर पर आयोजित की गई थी। समापन अवसर पर विजेता और उपविजेता टीम के खिलाड़ियों को पुरस्कृत किया गया।