अयोध्या। देवकाली तिराहा से नेशनल हाईवे को जोड़ने वाले कोरखाना मुख्य मार्ग पर करीब एक साल से जलनिकासी व्यवस्था बदहाल है। नाली का पानी सड़क पर जमा रहने से हजारों राहगीरों को परेशानी हो रही है। बारिश में स्थिति और खराब हो जाती है। वाहनों के गुजरने पर सड़क पर जमा पानी के छींटे राहगीरों और स्कूली बच्चों के कपड़ों पर पड़ते हैं। छात्रा सानू मिश्रा ने बताया कि स्कूल आने-जाने के लिए इसी पानी से होकर गुजरना पड़ता है। वाहन निकलने पर ड्रेस गंदी हो जाती है। छात्रा श्रेया ने भी बताया कि जलभराव के कारण रोज परेशानी होती है।