फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO: जनपदीय बाल क्रीड़ा प्रतियोगिता का हुआ समापन, विजेता खिलाड़ियों को मिला सम्मान

डॉक्टर भीमराव राज्य विद्यालायी क्रीड़ा संस्थान स्पोर्ट्स स्टेडियम में बेसिक शिक्षा परिषद अयोध्या की ओर से आयोजित जनपदीय बाल क्रीड़ा प्रतियोगिता 2026-27 का भव्य समापन हुआ। समापन समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में जिला पंचायत अध्यक्ष होली सिंह के पति आलोक सिंह रोहित ने विजेता खिलाड़ियों को मेडल, ट्रॉफी और प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया। खिलाड़ियों के चेहरे पर जीत की खुशी साफ झलक रही थी। प्रतियोगिता में जिले के सभी विकासखंडों से आए परिषदीय विद्यालयों के छात्र-छात्राओं ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। इस दौरान गोला फेंक, कबड्डी, खो-खो, दौड़, पीटी, योगा और टेबल टेनिस जैसे खेलों का आयोजन किया गया। बच्चों ने मैदान में अनुशासन, टीम भावना और खेल भावना का शानदार परिचय दिया। कबड्डी और खो-खो के मुकाबले सबसे रोमांचक रहे। दर्शकों ने तालियां बजाकर खिलाड़ियों का हौसला बढ़ाया। इस अवसर पर जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी लालचंद ने कहा कि खेल बच्चों के सर्वांगीण विकास के लिए बहुत जरूरी है। इससे बच्चों में आत्मविश्वास, अनुशासन और नेतृत्व की क्षमता बढ़ती है। उन्होंने सभी विजेता और प्रतिभागी बच्चों को बधाई दी और आगे भी मेहनत करने के लिए प्रेरित किया। समारोह में विश्वनाथ सिंह, ऋचा उपाध्याय,ज्योति तिवारी, अख्तर बानो, शशि साहू, अंजू सिंह, अर्चना गोस्वामी, मनोरमा साहू, निशि श्रीवास्तव, रवेंद्र गौतम, अनु द्विवेदी सहित शिक्षा विभाग के अधिकारी, शिक्षक-शिक्षिकाएं और अभिभावक मौजूद रहे।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें