फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO: जन आरोग्य मेले में डॉक्टर नदारद, फार्मेसिस्ट के भरोसे हुआ मरीजों का इलाज

मुख्यमंत्री जन आरोग्य मेले में स्वास्थ्य सेवाओं की हकीकत जानने के लिए रविवार को अमर उजाला की टीम ने रूदौली तहसील क्षेत्र के प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र नरौली का रियलिटी चेक किया। दोपहर 3:30 बजे अस्पताल पहुंचने पर तैनात चिकित्सक डॉ. फहरीन जहां मौके पर मौजूद नहीं मिलीं। वहीं, मेले में ड्यूटी पर लगाए गए पांच स्वास्थ्यकर्मियों में से केवल फार्मेसिस्ट रामसुरेमनी और स्वीपर अर्जुन ही मौके पर मिले। मौके पर मौजूद फार्मेसिस्ट रामसुरे मनी ने बताया कि डॉक्टर साहिबा अभी कुछ जरूरी काम से बाहर गई हुई हैं। उन्होंने बताया कि जन आरोग्य मेले में अब तक 41 मरीजों का उपचार किया जा चुका है। इनमें चार मरीजों की मलेरिया जांच कराई गई। जांच कराने वाले मरीजों में रामधनी, गोल्डी, शिव प्यारी और मोहित शामिल हैं। फार्मेसिस्ट के अनुसार, मेले में अधिकतर मरीज सर्दी, जुकाम,पेट संबंधी, त्वचा और बुखार की शिकायत लेकर पहुंचे थे। मरीजों को उपलब्ध स्वास्थ्य सुविधाओं के तहत उपचार दिया गया। जन आरोग्य मेले के संचालन के लिए चिकित्सक सहित कुल पांच स्वास्थ्यकर्मियों की ड्यूटी लगाई गई थी, लेकिन दोपहर 3:30 बजे तक मौके पर केवल दो कर्मचारी ही मौजूद मिले। ऐसे में मेले में स्वास्थ्य सेवाओं की व्यवस्था और कर्मचारियों की उपस्थिति को लेकर सवाल खड़े हो रहे हैं।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें