फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO: जल जीवन मिशन की 2.43 करोड़ की टंकी में दरारें, पिलरों में क्रैक के साथ सीढ़ियां भी हिल रहीं

अयोध्या के रूदौली तहसील क्षेत्र में जल जीवन मिशन के तहत रहीमगंज में करीब 2.43 करोड़ रुपये की लागत से बनी पानी की टंकी के पिलरों में कई जगह क्रैक आने से निर्माण की गुणवत्ता पर सवाल उठ रहे हैं। टंकी को बने करीब एक वर्ष का समय बताया जा रहा है। वहीं टंकी पर चढ़ने वाली सीढ़ियों को लेकर भी ग्रामीणों ने सवाल उठाए हैं। उनका कहना है कि सीढ़ियां कई जगह हिल रही हैं। रहीमगंज में बनी इस टंकी से फिलहाल सीधे जलापूर्ति की जा रही है। टंकी के पिलरों में दिखाई दे रहे क्रैक को लेकर ग्रामीणों में चिंता है। ग्रामीणों ने निर्माण में इस्तेमाल सामग्री और निर्धारित मानकों की तकनीकी जांच कराने की मांग की है। उनका कहना है कि करोड़ों रुपये की लागत से बनी टंकी में कम समय में क्रैक आना गंभीर मामला है। विभाग के अनुसार पिलरों में आए क्रैक की जांच के लिए निर्माण एजेंसी यूनिवर्सल कंपनी के माध्यम से थर्ड पार्टी एजेंसी को निरीक्षण और टेस्टिंग के लिए मामला भेजा गया है। जांच के बाद आवश्यक रिपेयर और मेंटेनेंस कराया जाएगा। विभाग का कहना है कि टंकी में फिलहाल जलापूर्ति प्रभावित नहीं हुई है। जल निगम के जेई अजय कुमार ने बताया कि टंकी में कोई बड़ी क्षति नहीं है। पिलरों में कुछ स्थानों पर क्रैक आया था, जिसे रिपेयर और मेंटेनेंस के लिए कहा गया है। निर्माण एजेंसी यूनिवर्सल के माध्यम से इसे थर्ड पार्टी एजेंसी के निरीक्षण में डाला गया है। करीब डेढ़ से दो माह पहले ही रिपेयर और मेंटेनेंस की प्रक्रिया शुरू करा दी गई थी। उन्होंने बताया कि टंकी पर चढ़ने वाली सीढ़ियों में कोई बड़ी समस्या नहीं है। निर्माण के दौरान शटरिंग में सरिया छोड़ा जाता है। शटरिंग खुलने पर सरिया निकालने के कारण कंक्रीट की सतह कुछ स्थानों पर असमान हो जाती है। इसी वजह से कुछ जगह ऐसी स्थिति दिखाई दे सकती है। इसे भी रिपेयर और मेंटेनेंस के दौरान ठीक कराया जाएगा।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें