फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Video: फतेहपुर कमासिन में मां कामाख्या के दर्शन को उमड़े श्रद्धालु, जयकारों से गूंजा सिद्धपीठ

अयोध्या तारुन क्षेत्र के फतेहपुर कमासिन स्थित सिद्धपीठ मां कामाख्या मंदिर में शारदीय नवरात्र पर आस्था का सैलाब उमड़ रहा है। शनिवार को मां के दर्शन-पूजन के लिए बड़ी संख्या में श्रद्धालु पहुंचे। मां के जयकारों से मंदिर परिसर गूंज उठा। महिलाओं ने मां को कढ़ाई चढ़ाकर मन्नतें मांगीं। नवरात्र मेले और परिसर में हो रही रामलीला को देखने के लिए भी श्रद्धालुओं की भीड़ जुट रही है। मंदिर के पुजारी सत्यदेव मिश्रा ने बताया कि पहले देवी स्थान पर छोटा सा मंदिर था। क्षेत्र के संभ्रांत व्यक्ति हौशिला प्रसाद पाठक ने अपनी मन्नत पूरी होने पर वर्ष 2001 में मंदिर का भव्य जीर्णोद्धार कराया। मान्यता है कि त्रेतायुग में मां कामाख्या मानव कल्याण के लिए प्रकट हुई थीं। मंदिर परिसर में मां लक्ष्मी, मां दुर्गा, भगवान गणेश और भैरव बाबा की मूर्तियां स्थापित हैं। अरविंद पाठक, महेश तिवारी और विमल कुमार ने बताया कि नवरात्र के दौरान प्रतिदिन मेले का आयोजन होता है। इसमें दूरदराज के क्षेत्रों से दुकानदार पहुंचकर विभिन्न प्रकार की दुकानें लगाते हैं। मेले में खरीदारी के लिए भी बड़ी संख्या में लोग पहुंचते हैं। मंदिर परिसर में विवाह मंडप भी बना है, जहां शादी-विवाह सहित अन्य मांगलिक कार्यक्रम आयोजित किए जाते हैं। ग्राम प्रधान कृपा शंकर गिरी ने बताया कि सिद्धपीठ होने के कारण मां कामाख्या मंदिर जन-जन की आस्था का प्रतीक है। यहां पूरे वर्ष धार्मिक आयोजन होते रहते हैं। नवरात्र में श्रद्धालुओं को किसी प्रकार की परेशानी न हो, इसके लिए साफ-सफाई सहित अन्य व्यवस्थाएं कराई जा रही हैं। मंदिर परिसर में स्थानीय कलाकारों की ओर से रामलीला का मंचन भी किया जा रहा है, जो श्रद्धालुओं के आकर्षण का प्रमुख केंद्र बना हुआ है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें