फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO: डूबते सूर्य को अर्घ्य देकर सुहागिनों ने की छठ मैया की पूजा, सरयू तट पर उमड़ा आस्था का सैलाब

सरयू नदी के सोहवल ढेमवा घाट पर रविवार शाम लोक आस्था के महापर्व छठ पर श्रद्धा और भक्ति का अद्भुत नजारा देखने को मिला। पूर्वांचल की परंपरा के अनुरूप व्रती महिलाओं ने डूबते सूर्य को अर्घ्य देकर परिवार की सुख-समृद्धि और संतान की लंबी उम्र की कामना की। छठ पर्व पर महिलाओं ने 36 घंटे का निर्जला व्रत रखकर सरयू नदी के जल में खड़े होकर विधि-विधान से सूर्यदेव को अर्घ्य दिया। घाट पर गन्ने से तैयार किए गए पूजा स्थल के नीचे फल, फूल, मेवा और मिठाइयों से सजे सूप रखे गए। महिलाओं ने परिवार के सदस्यों के साथ कोसी भरने की रस्म निभाई। इसके बाद छठ मैया की आरती कर सरयू मैया को दीपदान अर्पित किया। शाम चार बजे से ही ढेमवा घाट पर व्रती महिलाओं और श्रद्धालुओं के पहुंचने का सिलसिला शुरू हो गया था। देर शाम तक घाट पर पूजा-अर्चना का क्रम चलता रहा। महिलाओं ने संतान की रक्षा, परिवार के कल्याण और सुख-समृद्धि की कामना के साथ छठ मैया से आशीर्वाद मांगा। सोहावल चौराहा निवासी अनिल कुमार गुप्ता, ज्ञानमती गुप्ता, विजय गुप्ता, अलका और पूनम गुप्ता ने बताया कि वे पिछले कई वर्षों से इसी घाट पर छठ मैया की पूजा करती आ रही हैं। इस दौरान थाना प्रभारी रतन कुमार शर्मा पुलिस टीम और महिला पुलिसकर्मियों के साथ सुरक्षा व्यवस्था में मुस्तैद रहे।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें