छठ पर्व पर रविवार को महिलाओं ने सरयू तट सहित विभिन्न घाटों पर डूबते सूर्य को अर्घ्य देकर विधि-विधान से पूजन किया। व्रती महिलाओं ने परिवार की सुख-समृद्धि और संतान की दीर्घायु की कामना की। सोमवार को सुबह उगते सूर्य को अर्घ्य देकर पूजन के साथ चार दिवसीय छठ पर्व का समापन होगा।