फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO: बारिश में भरभराकर गिरा खपरैल का मकान, बाल-बाल बचा परिवार

तारुन। लगातार हो रही बारिश के बीच बुधवार की रात नरायनपुर गांव में एक कच्चा खपरैल मकान भरभराकर गिर गया। गनीमत रही कि परिवार बगल में बने छप्पर में सो रहा था, जिससे कोई जनहानि नहीं हुई, लेकिन घर-गृहस्थी का सारा सामान मलबे में दबकर नष्ट हो गया। पीड़ित जावेद निवासी नरायनपुर का मकान काफी पुराना और मिट्टी की दीवारों से बना था, जिस पर खपरा छाया हुआ था। तेज बारिश के कारण मकान अचानक ढह गया। मलबे में अलमारी, कपड़े, बर्तन, गैस सिलेंडर व अन्य घरेलू सामान दब गया। बताया गया कि जावेद को अभी तक प्रधानमंत्री आवास नहीं मिला है। परिवार इसी जर्जर मकान में सामान रखकर बगल में बने छप्पर में गुजर-बसर कर रहा था। इस संबंध में लेखपाल देव प्रकाश तिवारी ने बताया कि नुकसान का आकलन कर रिपोर्ट तहसील प्रशासन को भेजी जा रही है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें