अयोध्या। बृहस्पतिवार को हुई बारिश के बाद शहर के कई इलाकों में जलभराव की स्थिति बन गई। रिकाबगंज, वजीरगंज, देवकाली तिराहा समेत अन्य प्रमुख मार्गों और गलियों में पानी भर गया। सड़क पर पानी जमा होने से राहगीरों और वाहन चालकों को आवागमन में परेशानी का सामना करना पड़ा। कई जगह जलनिकासी व्यवस्था प्रभावित नजर आई।