आर्य समाज जमुनियाबाग का 118वां वार्षिकोत्सव बुधवार को ध्वजारोहण के साथ शुरू हुआ। पूर्व सांसद लल्लू सिंह ने आर्य समाज का ध्वज फहराकर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। चार दिवसीय वार्षिकोत्सव 25 से 28 नवंबर तक मनाया जाएगा। इस दौरान विशेष यज्ञ, भजन और प्रवचन के कार्यक्रम आयोजित होंगे। 26 और 27 नवंबर को विभिन्न विद्यालय परिसरों में भजन-प्रवचन होंगे। 28 नवंबर को समापन किया जायेगा।