अयोध्या जिले में मंगलवार की रात लगभग एक बजे से 14 कोसी परिक्रमा शुरू होगी। इसे लेकर पुलिस प्रशासन ने सुरक्षा के व्यापक इंतजाम कर दिए हैं। सुरक्षा बलों को चप्पे चप्पे पर तैनात कर दिया गया है। घाटों पर भी पुलिसकर्मी लगाए गए हैं। जल पुलिस लगातार नदी में मॉनिटरिंग कर रही है। जगह-जगह बैरियर लगा दिए गए हैं। 18 स्थान पर प्राथमिक उपचार केंद्र बनाए गए हैं, जहां तीन शिफ्टों में डॉक्टर और स्वास्थ्य कर्मी तैनात किए गए हैं। पुलिस और प्रशासनिक अधिकारी लगातार मेला क्षेत्र का भ्रमण करके व्यवस्थाओं का जायजा ले रहे हैं।