फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अयोध्या: रुदौली में भव्य कलश यात्रा के साथ श्रीमद्भागवत कथा का शुभारंभ, नगर के प्रमुख मार्गों से निकली यात्रा

अयोध्या: रुदौली नगर में शनिवार को भव्य कलश यात्रा के साथ संगीतमय श्रीमद्भागवत कथा का शुभारंभ हुआ। श्री काली देवी मंदिर से सुबह 11 बजे निकली कलश यात्रा नगर के प्रमुख मार्गों से भ्रमण करते हुए भैरवधाम स्थित चंद देव शिशु मंदिर पहुंची। यात्रा में बड़ी संख्या में महिलाएं और श्रद्धालु शामिल हुए। भक्ति गीतों और जयकारों से नगर का माहौल भक्तिमय हो गया। आयोजक मनीष वैश्य एवं आशीष वैश्य ने बताया कि 15 से 21 नवंबर तक वृंदावन धाम के कथा व्यास परम श्रद्धेय हितेंद्र कृष्ण जी महाराज संगीतमय श्रीमद्भागवत कथा का रसपान कराएंगे। कथा प्रतिदिन शाम पांच बजे से प्रभु इच्छा तक होगी। 21 नवंबर को कथा विश्राम होगा। 22 नवंबर को पूर्णाहुति, कन्या भोज एवं ब्राह्मण भोज का आयोजन किया जाएगा। 23 नवंबर को कच्ची महाप्रसाद और शाम को सांस्कृतिक कार्यक्रम होंगे, जबकि 24 नवंबर को पक्की महाप्रसाद एवं भंडारे का आयोजन होगा। आयोजकों ने श्रद्धालुओं से सपरिवार पहुंचकर कथा श्रवण और श्री जगन्नाथ स्वामी के महाप्रसाद का लाभ लेने की अपील की।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें