फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अयोध्या में जिला न्यायालय में राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन, लंबित मामलों का किया गया निस्तारण

अयोध्या में आम लोगों के लंबित मामलों पर त्वरित और आसान समाधान देने के लिए शनिवार को राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन किया गया। जिला न्यायाधीश रणंजय कुमार वर्मा ने दीप प्रज्वलित कर लोक अदालत का शुभारंभ किया। इस दौरान अपर जिला जज दीपक यादव, सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकार रंजिनी शुक्ला और जज और पुलिस के अधिकारी मौजूद रहे। सचिव रंजिनी शुक्ला ने बताया की लोक अदालत हर तीन महीने आयोजित किया जाता है। इसमें लोग अपने लंबित प्रकरण लेकर पहुंच सकते हैं। यहां मामलों का निस्तारण आपसी सुलह और समझौते के आधार पर किया जाएगा।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें