फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अयोध्या: ककोली में सजा मां दुर्गा का भव्य दरबार, राम जन्मोत्सव पर गूंजे जयकारे

अयोध्या: अयोध्या के तारुन क्षेत्र के ककोली गांव में दुर्गा पूजा महोत्सव के दौरान मां दुर्गा का भव्य दरबार सजाया गया। 20वें महोत्सव में राम जन्मोत्सव की झांकी ने श्रद्धालुओं को भावविभोर कर दिया। जय श्रीराम के जयकारों से पंडाल गूंज उठा। श्री श्री बाल दुर्गा पूजा समिति की ओर से आयोजित महोत्सव में पंडाल को सुनहरी झालरों, रंग-बिरंगी रोशनी और फूलों से आकर्षक ढंग से सजाया गया है। दरबार में मां दुर्गा के साथ मां लक्ष्मी, मां सरस्वती, भगवान गणेश और कार्तिकेय की प्रतिमाएं श्रद्धालुओं के आकर्षण का केंद्र बनी हुई हैं। देर रात तक दर्शन-पूजन के लिए श्रद्धालुओं की भीड़ जुटती रही। महोत्सव के तहत चल रही नौ दिवसीय रामकथा में भगवान श्रीराम के जन्मोत्सव का भव्य मंचन किया गया। हरिद्वार से आए कलाकारों ने मनमोहक झांकी प्रस्तुत कर राम जन्म के प्रसंग को जीवंत कर दिया। भगवान श्रीराम के जन्म की प्रस्तुति होते ही श्रद्धालु जय श्रीराम के जयकारे लगाने लगे। पूरा पंडाल भक्तिमय वातावरण में सराबोर हो गया। समिति के पदाधिकारियों ने बताया कि रामकथा के क्रम में शनिवार को सीता स्वयंवर का मंचन किया जाएगा। इस अवसर पर समिति के उपाध्यक्ष संदीप कुमार, उपप्रबंधक दीपक वर्मा, प्रबंधक विजय रौड़, अनंतराम, बुद्धिराम, मदनलाल श्रीवास्तव, विक्रम रौड़, विवेक साहू, विशाल साहू, रमाकांत यादव, सरवन शर्मा और रितेश कन्नौजिया सहित समिति के अन्य सदस्य मौजूद रहे।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें