फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अयोध्या के टिकरी आगागंज में धर्म की दीवारों से परे हिंदू-मुस्लिम बहनों ने बांधी राखी

जब रेशम के धागे में प्रेम, विश्वास और सुरक्षा का भाव पिरोया जाता है, तो वह राखी बन जाता है। ऐसा ही एक भावुक और मनोहारी दृश्य रविवार को अयोध्या में तारुन के टिकरी आगागंज बाजार स्थित राजू इंटर कॉलेज में देखने को मिला, जहां जाति-धर्म की सभी दीवारें रक्षाबंधन के एक धागे में बंधकर छोटी पड़ गईं। समाजसेवी एवं अपना दल (एस) के प्रदेश सचिव प्रमोद सिंह की पहल पर आयोजित विशाल रक्षाबंधन समारोह में हजारों की संख्या में हिंदू और मुस्लिम बहनें एक साथ शामिल हुईं। सुबह से ही कॉलेज प्रांगण में बहनों के आने का सिलसिला शुरू हो गया था। यहां बहनों ने एक-दूसरे की कलाई पर राखी बांधी, मिठाई खिलाई और रक्षाबंधन की खुशियां साझा कीं। बड़ी संख्या में बहनों ने आयोजक प्रमोद सिंह को भी राखी बांधकर भाई के रूप में आशीर्वाद दिया। आयोजक की ओर से सभी बहनों को स्नेह स्वरूप उपहार भी भेंट किए गए। यह दृश्य सिर्फ एक कार्यक्रम नहीं, बल्कि अयोध्या की गंगा-जमुनी तहजीब की जीवंत तस्वीर थी। जहां एक ओर सावन के गीत गूंज रहे थे, वहीं दूसरी ओर भाईचारे की ऐसी बयार बह रही थी जो दिलों को जोड़ रही थी। उपस्थित बहनों ने कहा कि त्योहार हमें बांटते नहीं, जोड़ते हैं। ऐसे आयोजन आपसी विश्वास और सद्भाव की डोर को और मजबूत करते हैं। प्रमोद सिंह ने कहा, "रक्षाबंधन केवल भाई-बहन के अटूट प्रेम का पर्व नहीं, यह समाज में प्रेम, विश्वास और भाईचारे की रक्षा का संकल्प भी है। आज हजारों बहनों ने एक साथ आकर यह साबित कर दिया कि प्रेम का धागा सबसे मजबूत होता है।" उन्होंने कार्यक्रम में पहुंची सभी बहनों के प्रति आभार व्यक्त किया।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें