फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अयोध्या के रुदौली में विधायक ने दिव्यांगजनों को वितरित कीं मोटराइज्ड ट्राईसाइकिल

अयोध्या के रुदौली में अब दिव्यांगजनों के लिए आवागमन आसान होने के साथ ही स्वरोजगार की राह भी खुलेगी। सेवा संकल्प अभियान के तहत विकासखंड रुदौली परिसर में आयोजित सेवा सेतु कार्यक्रम में विधायक रामचंद्र यादव ने दिव्यांगजनों को सहायक उपकरण वितरित किए। मोटराइज्ड ट्राईसाइकिल मिलने से लाभार्थियों के चेहरे खिल उठे। उन्होंने इसे आत्मनिर्भर बनने की दिशा में मददगार बताया। अमर उजाला की टीम से बातचीत में लाभार्थी विधिचन्द्र यादव ने कहा कि मोटराइज्ड ट्राईसाइकिल मिलने से उन्हें काफी सहूलियत होगी। इसके लिए उन्होंने प्रधानमंत्री और मुख्यमंत्री के प्रति आभार जताया। उन्होंने बताया कि अब सात-आठ किलोमीटर तक आने-जाने में आसानी होगी। इसके साथ ही वह छोटा-मोटा व्यवसाय भी कर सकेंगे। इससे उन्हें अपनी आजीविका चलाने में मदद मिलेगी और दूसरों पर निर्भरता भी कम होगी। इसी तरह लाभार्थी अनंतराम ने भी सहायक उपकरण मिलने पर खुशी जाहिर की। उन्होंने कहा कि ऐसे उपकरण दिव्यांगजनों के लिए काफी उपयोगी हैं। इससे दैनिक कार्यों को करने और आवागमन में सहूलियत मिलती है।कार्यक्रम के दौरान कुल 22 दिव्यांगजनों को सहायक उपकरण वितरित किए गए। इनमें पांच ट्राईसाइकिल, 10 मोटराइज्ड ट्राईसाइकिल और सात बैसाखी शामिल हैं। उपकरण मिलने से लाभार्थियों को आवागमन में सुविधा के साथ आत्मनिर्भर बनने की उम्मीद जगी है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें