अयोध्या के जनौरा नाका क्षेत्र में अतिक्रमण के खिलाफ कार्रवाई के बाद मलबा उठाने में लगे वाहनों के कारण सोमवार को जाम की स्थिति बन गई। करीब एक घंटे तक लगे जाम से स्थानीय लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ा। जाम में वाहन फंसने से लोगों को आवागमन में दिक्कत हुई। स्थानीय लोगों ने कहा कि नाका क्षेत्र में यातायात पुलिस कर्मी की तैनाती की जाए, जिससे वाहनों का संचालन सुचारु रह सके। वहीं, मरीजों को लेकर जा रहे वाहन भी करीब आधे घंटे तक जाम में फंसे रहे।