फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अयोध्या: आबदाना होटल की जमीन पर छिड़ा विवाद, एसडीएम ने दिए जांच के आदेश

अयोध्या: अयोध्या के रूदौली तहसील क्षेत्र के मवई में आबदाना होटल के निर्माण को लेकर सरकारी भूमि पर कब्जे का विवाद समाधान दिवस में सामने आया है। पूरे पहलवान निवासी माता बक्स सिंह ने एसडीएम से शिकायत कर आरोप लगाया है कि मोहम्मद मजहर निवासी मोहल्ला पूरे बसावन ने गाटा संख्या 617 की नवीन परती भूमि पर होटल का निर्माण कराया है। शिकायत को गंभीरता से लेते हुए एसडीएम ने मामले की जांच के आदेश दिए हैं। शिकायतकर्ता ने राजस्व अभिलेखों के आधार पर भूमि की जांच कराने और सरकारी जमीन पर अवैध निर्माण की पुष्टि होने पर उसे हटवाकर संबंधित के विरुद्ध वैधानिक कार्रवाई करने की मांग की है। उधर, आबदाना होटल के मालिक मोहम्मद मजहर ने आरोपों को खारिज किया है। उनका कहना है कि होटल की जमीन 18 साल पहले खरीदी गई थी और यह सरकारी भूमि नहीं है। इससे पहले भी इसी तरह की शिकायत की गई थी। उस समय तहसील प्रशासन ने जांच की थी, जिसमें उनके अनुसार कोई सरकारी भूमि नहीं पाई गई थी। एसडीएम विनोद गुप्ता ने बताया कि आबदाना होटल को लेकर किसान यूनियन की ओर से भी शिकायत की गई है। मामले की जांच कराई जाएगी। जांच में जो तथ्य सामने आएंगे, उनके आधार पर नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें