फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

औरैया: 24 घंटे में चार मीटर से ज्यादा बढ़ा यमुना का जलस्तर, चंबल की बारिश से बढ़ी चिंता

चंबल क्षेत्र में लगातार हो रही बारिश का असर अब यमुना नदी के जलस्तर पर दिखाई देने लगा है। पिछले 24 घंटे में यमुना का जलस्तर 4.27 मीटर बढ़ गया है। सोमवार सुबह आठ बजे जलस्तर 107.90 मीटर दर्ज किया गया। इसके बाद भी नदी के जलस्तर में प्रति घंटे बढ़ोतरी जारी रही। जलस्तर बढ़ने से नदी किनारे बसे गांवों और निचले इलाकों में रहने वाले लोगों की चिंता बढ़ गई है। एसडीई मनोज कुमार ने बताया कि रविवार सुबह यमुना नदी का जलस्तर 103.63 मीटर दर्ज किया गया था। इसके बाद चंबल क्षेत्र में हुई बारिश के कारण नदी में तेजी से पानी बढ़ा। सोमवार सुबह आठ बजे तक जलस्तर 107.90 मीटर पहुंच गया।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें