फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

साइकिल चलाकर दिया फिटनेस और नशामुक्ति का दिया संदेश

युवाओं को स्वस्थ जीवनशैली अपनाने और खेल संस्कृति को मजबूत करने के उद्देश्य से रविवार को स्पोर्ट्स स्टेडियम मालीखेड़ा में फिट इंडिया संडे ऑन साइकिल अभियान आयोजित किया गया। इंडिया रेडी फॉर ओलंपिक्स थीम पर हुए इस आयोजन में जिले के राज्यस्तरीय खिलाड़ियों समेत करीब 120 खिलाड़ियों ने उत्साह के साथ प्रतिभाग किया। इनमें 54 बालिकाएं और 66 बालक शामिल रहे। अभियान का शुभारंभ भाजपा के जिला उपाध्यक्ष शुभम चौधरी ने किया। इसके बाद स्टेडियम से साइकिल रैली शुरू हुई, जो जिलाधिकारी कार्यालय पहुंचकर संपन्न हुई। मुख्य अतिथि शुभम चौधरी ने भी साइकिल चलाकर अभियान में भागीदारी की। उन्होंने खिलाड़ियों और नागरिकों से मोटापे, नशे और प्रदूषण के खिलाफ फिटनेस को अपनी दिनचर्या का हिस्सा बनाने की अपील की। उन्होंने कहा कि स्वस्थ शरीर और अनुशासित जीवन के लिए नियमित व्यायाम और खेल गतिविधियां जरूरी हैं। इस दौरान खिलाड़ियों को केंद्र और प्रदेश सरकार की ओर से खेल प्रतिभाओं को प्रोत्साहित करने के लिए दिए जा रहे पुरस्कारों और सरकारी नौकरियों के अवसरों की जानकारी भी दी गई। जिला क्रीड़ा अधिकारी देशकांत त्यागी ने मुख्य अतिथि और प्रतिभागी खिलाड़ियों का आभार जताया। उन्होंने कहा कि इस तरह के आयोजन युवाओं में स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता बढ़ाने के साथ खेलों के प्रति रुचि भी विकसित करते हैं। इस मौके पर खेलो इंडिया के कोच अरुण सिंह, कुश्ती कोच आंचल समेत स्टेडियम के अन्य खिलाड़ी और प्रशिक्षक मौजूद रहे।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें