फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तिगरी गंगा मेले में सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत कर मन मोहा

तिगरी गंगा मेले में विभिन्न स्कूल के विद्यार्थियों ने सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत कर मन मोह लिया। मौजूद लोग तालियां बजाने को मजबूर हो गए। तिगरी गंगा मेले में सांस्कृतिक कार्यक्रम स्थल पर रविवार दोपहर जेपी इंटर नेशनल स्कूल व द आर्यंस स्कूल के विद्यार्थियों ने अपनी प्रस्तुति से श्रद्धालुओं का मन मोह लिया। छात्र-छात्राओं ने हर-हर गंगे, जय जय गंगे के उदघोष संग गंगा मैया अवतरण की मन मोहक प्रस्तुति दी। कार्यक्रम में मौजूद लोग उनके कार्यक्रम को मोेबाइल में कैद करने में लगे रहे। इस दौरान धनौरा पालिकाध्यक्ष प्रवीण अग्रवाल, ज्ञान भारती के प्रधानाचार्य समेत सभी लोगों ने कार्यक्रम प्रस्तुति की सराहना की।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें