फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO: अस्ताचलगामी सूर्य को अर्घ्य, छठ मैया से मांगा आशीष, घाटों पर उमड़ी व्रती महिलाओं की भीड़

हाथों में पूजन सामग्री से सजे सूप, सिर पर फल और प्रसाद से भरी टोकरी और मन में छठ मैया के प्रति अटूट आस्था। लोक आस्था के महापर्व छठ पर रविवार शाम गौरीगंज के लोदी बाबा मंदिर के सामने स्थित पक्के तालाब घाट पर ऐसा ही दृश्य दिखाई दिया। व्रती महिलाओं ने जल में खड़े होकर अस्ताचलगामी सूर्य को अर्घ्य अर्पित किया। छठ गीतों के बीच महिलाओं ने संतान की दीर्घायु और परिवार की सुख-समृद्धि की कामना की। घाट पर मौजूद परिजनों ने भी पूजा में हिस्सा लिया और जयकारे लगाए। शाम होने से पहले ही महिलाएं परिवार के साथ घाट पहुंचने लगी थीं। किसी ने ईख से मंडप सजाया तो किसी ने सूप में केला, नारियल, गन्ना, पान और मिष्ठान रखकर पूजा की तैयारी की। सूर्यास्त के समय महिलाओं ने दूध और जल से सूर्य को अर्घ्य दिया। इसके बाद छठ मैया की आराधना कर परिवार के मंगल की कामना की। गौरीगंज निवासी वंदना ने बताया कि छठ का व्रत परिवार की सुख-शांति और संतान की लंबी आयु के लिए रखती हैं। इस पर्व से उनकी गहरी आस्था जुड़ी है। बरना टिकर निवासी साधना ने कहा कि छठ पूजा में शुद्धता और नियमों का विशेष ध्यान रखा जाता है। कई दिनों की तैयारी के बाद घाट पर सूर्य को अर्घ्य देने का इंतजार रहता है। राजगढ़ निवासी संगीता ने बताया कि वह हर साल श्रद्धा के साथ व्रत रखती हैं। छठ मैया से परिवार की खुशहाली की प्रार्थना करती हैं। सैदपुर निवासी सुषमा देवी ने कहा कि छठ पर्व परिवार के सभी सदस्यों को एक साथ जोड़ता है। इस पूजा में संतान की सलामती और घर में सुख-समृद्धि की कामना करती हैं। अर्घ्य देने के बाद महिलाएं पूजा सामग्री लेकर परिजनों के साथ घर लौट गईं। सोमवार भोर में वे फिर घाटों पर पहुंचेंगी। उगते सूर्य को अर्घ्य देने के बाद व्रत का पारण करेंगी।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें