फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Video: अमेठी में निलंबन वापस नहीं हुआ तो चार लेखपालों का तबादला, 10 को नोटिस

आय प्रमाण पत्र जारी करने के मामले में लेखपाल अरुण त्रिपाठी के निलंबन को लेकर शुरू हुआ विवाद अब जिलेभर में आंदोलन की ओर बढ़ता दिख रहा है। निलंबन वापस लेने की मांग पर दो सितंबर को एसडीएम और लेखपाल संघ के पदाधिकारियों के बीच हुई वार्ता बेनतीजा रही। इसके बाद प्रशासन ने गौरीगंज तहसील के चार लेखपालों का अन्य तहसीलों में स्थानांतरण कर दिया, जबकि 10 लेखपालों को कारण बताओ नोटिस जारी किया गया। कार्रवाई से नाराज लेखपालों ने शनिवार को अतिरिक्त क्षेत्रों का बस्ता जमा कर कार्य बहिष्कार किया और तहसील परिसर में प्रदर्शन किया। उत्तर प्रदेश लेखपाल संघ की गौरीगंज तहसील शाखा के अध्यक्ष कुलदीप यादव और मंत्री मनीष कुमार सरोज ने पहले ही एसडीएम को पत्र देकर अरुण त्रिपाठी का निलंबन वापस लेने की मांग की थी। संघ का कहना था कि आय प्रमाण पत्र जांच के बाद नियमानुसार जारी किया गया था और उसमें कोई त्रुटि नहीं थी। लेखपालों ने बिना आरोप पत्र दिए निलंबन की कार्रवाई पर भी सवाल उठाए थे। साथ ही बैठकों में अमर्यादित भाषा के इस्तेमाल का आरोप लगाते हुए विरोध जताया था। दो सितंबर की वार्ता से समाधान नहीं निकलने के बाद चार लेखपालों के तबादले और 10 को नोटिस दिए जाने से संघ का आक्रोश और बढ़ गया। शनिवार को लेखपालों ने अतिरिक्त क्षेत्र का काम करने से इनकार करते हुए संबंधित बस्ते जमा कर दिए। इसके बाद तहसील परिसर में प्रदर्शन कर प्रशासन के खिलाफ नाराजगी जताई। सोमवार से सभी तहसीलों में जमा होंगे अतिरिक्त क्षेत्रों के बस्ते लेखपाल संघ के जिलाध्यक्ष राकेश कुमार गुप्ता ने कहा कि शनिवार को जिले की सभी तहसील अध्यक्षों को पत्र भेज दिया गया है। सोमवार से सभी तहसीलों के लेखपाल अतिरिक्त क्षेत्रों के बस्ते जमा करेंगे। उन्होंने बताया कि सोमवार को जिलाधिकारी और अपर जिलाधिकारी के साथ संघ की वार्ता होगी। इसमें निलंबन वापस लेने सहित अन्य मांगों पर समाधान की उम्मीद है। यदि वार्ता में बात नहीं बनी तो जिलेभर के लेखपाल संपूर्ण कार्य बहिष्कार करते हुए अनिश्चितकालीन धरना-प्रदर्शन शुरू करेंगे। प्रदर्शन के दौरान अरविंद कुमार, त्रिभुवन कुमार, विशाल श्रीवास्तव, गौरव कुमार यादव और अंकिता गुप्ता समेत बड़ी संख्या में लेखपाल मौजूद रहे।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें